Share This Article आगरा स्थित केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान (CFTI) में फुटवियर डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और CAD जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत संचालित संस्थान में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए कोर्स उपलब्ध हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में SC/ST अभ्यर्थियों को शिक्षण शुल्क में विशेष छूट भी मिलेगी। पाठ्यक्रम शुरू होने की प्रस्तावित तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। प्रमुख पाठ्यक्रम और योग्यता संस्थान में निम्नलिखित रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध हैं: TM-FT: 18 माह का कोर्स, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए। कुल 30 सीटें। AD-FMD और Jr. TS-FDM/TS-FDM: 2 वर्ष का पाठ्यक्रम, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए। कुल 60 सीटें। MT-FDPD: 1 वर्ष का कोर्स, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए। 60 सीटें। T-FM: 1 वर्ष का पाठ्यक्रम, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए। 60 सीटें। Jr. T-FDP: 6 महीने का कोर्स, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए। 60 सीटें। कितनी लगेगी फीस? पाठ्यक्रम के अनुसार सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल फीस ₹47,650 से ₹1,78,600 तक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में कम शुल्क निर्धारित किया गया है। छोटे और विशेष कोर्स भी उपलब्ध संस्थान में कम अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे: Shoe CAD & Digital 3D: 6 माह, 15 सीटें, फीस ₹32,800। Specialised Course: 3 माह, 10 सीटें, फीस ₹96,760। Weekend Course—Manual Designing या CAD Engineering: 4 माह, सप्ताह में 2 दिन कक्षाएं, 10 सीटें, फीस ₹96,760। इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता और आयु संबंधी शर्तें विज्ञापन के अनुसार लागू होंगी। SC/ST अभ्यर्थियों को विशेष छूट विज्ञापन के अनुसार, पहले पांच नियमित पाठ्यक्रमों में SC/ST अभ्यर्थियों के लिए शिक्षण शुल्क माफ है। विशेष पाठ्यक्रमों की फीस अलग से निर्धारित की गई है। कैसे मिलेगा प्रवेश? प्रवेश काउंसलिंग और साक्षात्कार के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिय जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: CFTI आगरा www.cftiagra.org.in ई-मेल: [email protected] Share This Article Post navigation साइंस रिसर्च फेलोशिप 2027 : छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका, 30 नवंबर तक आवेदन चेन्नई मेट्रो रेल में नौकरी का मौका…₹1.45 लाख तक मिलेगी मासिक सैलरी; आज 13 अक्टूबर अंतिम तिथि