CG Monsoon Update: Rainfall picks up pace in Chhattisgarh! Figures near normal levels... Sarangarh-Bilaigarh emerges as the district with the highest rainfall.
CG Monsoon Update
Share This Article

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ CG Monsoon Update: Rainfall picks up pace in Chhattisgarh! Figures near normal levels… Sarangarh-Bilaigarh emerges as the district with the highest rainfall.

CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी रफ्तार में है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 7 जुलाई 2026 तक प्रदेश में 241.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 252.7 मिमी का 95.6 प्रतिशत है, जो सामान्य मानसूनी स्थिति का संकेत देता है।

बलरामपुर और कोरबा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 22.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा इन जिलों में हुई, बलरामपुर – 67.6 मिमी। कोरबा – 54.9 मिमी। रायपुर – 45.3 मिमी। सूरजपुर – 42.8 मिमी। वहीं, सुकमा (0.4 मिमी) और दंतेवाड़ा (0.8 मिमी) में सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे आगे

अब तक हुई कुल वर्षा के आधार पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सामान्य वर्षा के 213.3% के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां 453.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है-

  • रायपुर – 136.9%
  • सक्ती – 134.7%
  • दंतेवाड़ा – 129.2%
  • दुर्ग – 126.6%
  • बलरामपुर – 126.3%

इन जिलों में अभी भी कम बारिश

कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है-

  • सुकमा – 55.4%
  • मोहला-मानपुर – 63.3%
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 64.3%
  • सरगुजा – 67.5%

खेती को मिली रफ्तार, बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से खरीफ फसलों की बुआई और रोपाई में तेजी आई है। वहीं, राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना जताई है।