CG NMMS Exam Date 2027CG NMMS Exam Date 2027
Share This Article

रायपुर, 5 नवंबर 2026। CG NMMS Exam Date 2027 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026-27 की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 3 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर होगी।

CTET परीक्षा के कारण बदली गई तारीख

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी वजह से NMMS परीक्षा की निर्धारित तिथि में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

3 जनवरी को प्रदेशभर में होगी परीक्षा

मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अब राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न कराई जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।


Share This Article
Advertisement Carousel