Share This Article रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। CG Officer Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय में तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों के विभागीय प्रभार और पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह और खाद्य विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी श्रीकांत वर्मा को खनिज साधन विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत श्रीकांत वर्मा को अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले वे उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, जिससे उन्हें मुक्त कर दिया गया है। उनका क्षेत्र प्रभार पहले की तरह बना रहेगा। गृह विभाग में पदस्थ हुए के. पी. दीवानगन सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में कार्यरत अवर सचिव के. पी. दीवानगन को गृह विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के बाद उनकी विभागीय जिम्मेदारी बदल गई है। मंजूषा राजपूत को खाद्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ अवर सचिव मंजूषा राजपूत को वर्तमान कार्यों के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 202600481_001Download Share This Article Post navigation चक्रवात ‘अर्नब’ का छत्तीसगढ़ में असर… 28 एवं 29 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना…IGKV ने जारी की किसानों के लिए सलाह