CG Officer Transfer: 3 Deputy Secretaries transferred in Chhattisgarh; major departmental reshuffle; orders for new postings issued.CG Officer Transfer
Share This Article

रायपुर, 16 सितंबर। CG Officer Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन उप सचिवों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के बाद तीनों अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। खास बात यह है कि अलग-अलग विभागों में पदस्थ इन अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन 3 अधिकारियों के बदले विभाग

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के उप सचिव मनीष मिश्रा को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है। अब वे स्कूल शिक्षा विभाग में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं उप सचिव भागवत जायसवाल का भी विभाग बदल दिया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से यह विभाग बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share This Article