Share This Article रायपुर, 30 जुलाई। CG School Timing : छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण और संकुल व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालयों की समय-सारिणी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि शनिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का संचालन भी प्रातःकालीन पाली में किया जाए तथा प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक समान समय-सारिणी लागू की जाए। सरकार को भेजा ज्ञापन फेडरेशन ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर बताया है कि वर्तमान में अधिकांश प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध होकर संचालित हो रहे हैं। अलग-अलग समय-सारिणी के कारण शैक्षणिक, प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों में लगातार व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों और प्राचार्यों पर नियमित शिक्षण कार्य के अलावा ऑनलाइन कार्य, विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन, परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियां, वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य, संकुल स्तरीय समन्वय, पालक-शिक्षक बैठकें और अन्य शासकीय दायित्व लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग स्कूल समय होने से इन कार्यों का प्रभावी संचालन मुश्किल हो रहा है। फेडरेशन का तर्क है कि यदि शनिवार को सभी स्तर के विद्यालयों में प्रातःकालीन पाली लागू की जाती है और समय-सारिणी में एकरूपता लाई जाती है, तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। वहीं दोपहर के समय विद्यालय प्रशासन शैक्षणिक समीक्षा, विभागीय बैठकें, अभिलेखों का संधारण, आगामी सप्ताह की योजना और अन्य जरूरी प्रशासनिक कार्य बेहतर ढंग से कर सकेगा। फेडरेशन ने अपने ज्ञापन में स्कूल शिक्षा विभाग के 10 सितंबर 2025 के आदेश के अनुरूप राज्य के सभी विद्यालयों में एक समान समय-सारिणी लागू करने के लिए जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। फेडरेशन का दावा है कि वह प्रदेश के 134 मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। अब निगाहें स्कूल शिक्षा विभाग पर हैं कि इस मांग पर क्या फैसला लिया जाता है। स्कूल संचालन हेतु सुझावDownload Share This Article Post navigation Surajpur Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…! कई थाना प्रभारी बदले…SP ने जारी किया ट्रांसफर आदेश महानदी जल बंटवारा : केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर नई दिल्ली में बैठक…! छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए…