रायपुर, 12 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / CGVYAPAM: Online Application Opened for Assistant Cartographer (Civil) Posts / CG Vyapam Assistant Cartographer भर्ती , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा WRAD25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
व्यापम द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 02 फरवरी 2026 (सोमवार) शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में हुई त्रुटियों का सुधार 03 फरवरी से 05 फरवरी 2026 तक शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा।
लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 15 मार्च 2026 (रविवार) को है।
व्यापम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा, जो उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।
इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
