रायपुर 27 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CG Vyapam: Direct recruitment for 50 posts of Transport Constable, online applications invited./ CG व्यापम परिवहन आरक्षक भर्ती , छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल / स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), नवा रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,500 से ₹62,000 के वेतनमान (लेवल-4) में नियुक्ति दी जाएगी।
विस्तृत जानकारी जैसे—शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक अर्हताएं, ऑनलाइन आवेदन की तिथि, परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, आरक्षण नियम, परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
