रायपुर 4 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / CG Vyapam: Online applications for Transport Constable Recruitment Examination (TDC26)/ परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने परिवहन आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने का अवसर 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक दिया जाएगा। संभावित लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को होगी। यह परीक्षा राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट
www.vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
