रायपुर 12 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CG Vyapam: Written examination (MLIl25) for recruitment to the posts of Mechanic cum Electrician, Mechanic, Overseer, Section Holder, Color Scanner Operator, Multicolor Printing Machine Operator and Assistant Section Holder in the Printing and Stationery Department. Last date of application is 13 January / CG Vyapam Printing Department भर्ती , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग रायपुर के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (MLII25) ली जा रही है। इन पदों में मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर की पद शामिल हैं।
ऑनलाइन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। आवेदन में त्रुटि सुधार 14 से 16 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 8 मार्च 2026 (रविवार) है। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा।
