Share This Article रायपुर, 30 जून 2026/ CG Weather Alert: Alert for thunderstorms and rain in 19 districts of Chhattisgarh…! Strong winds reaching speeds of up to 50 kmph expected. CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम केंद्र, रायपुर ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून की सुबह तक कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत मौसम विभाग ने कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, रायगढ़ और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम दर्जे की आंधी और बारिश हो सकती है। इन 11 जिलों में भी बदलेगा मौसम कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की सलाह खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसान फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। मौसम विभाग के अनुसार यह चेतावनी 30 जून 2026 को रात 1:00 बजे जारी की गई, जो 30 जून 2026 को सुबह 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। Share This Article Post navigation पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान- जशपुर : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम … Free Ration New Rule : राशन कार्ड वालों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा…! बदल गया वितरण का सिस्टम…एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स