रायपुर, 18 जून 2026/ CG Weather Alert: Rain accompanied by thunder and lightning in districts including Raipur, Durg, and Bilaspur… People urged to stay alert.
ICG Weather Alert : झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
जारी अलर्ट के अनुसार राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, कांकेर, बालोद, महासमुंद, पेंड्रा, कोरबा, बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।
वहीं जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग जिले में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा (ICG Weather Alert) दर्ज की गई। वहीं राजधानी रायपुर में गुरुवार को गरज-चमक, बारिश और अंधड़ की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
