रायपुर, 10 जुलाई/ CGPSC SI Exam: Subedar-SI recruitment exam on July 12…! Face authentication and frisking to take place before entry… Know the important rules.
CGPSC SI Exam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर के 22 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाए।
Face Authentication और Frisking के बाद ही मिलेगी एंट्री
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले Frisking और Face Authentication अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर सामग्री प्राप्त कर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले संबंधित केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे।
उड़नदस्ता दल रखेगा कड़ी निगरानी
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अन्य अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि Face Authentication, Frisking और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
