Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026।Changes in CG Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रदेश में तैनात प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का नया AICC सचिव नियुक्त किया है। वहीं विजय जांगिड और संपत कुमार को प्रदेश की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक विभागों में सचिवों की नई नियुक्तियों तथा जिम्मेदारियों में बदलाव की घोषणा की गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी AICC की नई सूची के अनुसार, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह अब छत्तीसगढ़ में सचिव के रूप में संगठन का कामकाज संभालेंगे। इससे पहले विजय जांगिड और संपत कुमार प्रदेश के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों का दायित्व दिया गया है। कोको पाढ़ी को ओडिशा, नरेश ठाकुर को गुजरात का प्रभार संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को दूसरे राज्यों में भी जिम्मेदारी दी गई है। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र यादव और राजेश तिवारी को पद से हटाया AICC की नई सूची में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को गुजरात PCC के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव के रूप में काम कर रहे राजेश तिवारी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। कई राज्यों और संगठनात्मक विभागों में बदलाव कांग्रेस का यह फेरबदल केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही पार्टी ने संचार, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक विभागों में भी नई नियुक्तियां की हैं। AICC के इस फैसले से कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है। Share This Article Post navigation CG Voter List 2026 : छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 1.90 करोड़ वोटर, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति UP Election 2027 : सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर कल होगी अहम बैठक, इमरान मसूद बोले- गठबंधन की जीत के लिए बेहतर तालमेल जरूरी