Share This Article ETrendingIndia रायपुर / बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के दौरान इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उद्योग नीति और निवेश अनुकूल वातावरण के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। इससे उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं, अधोसंरचना और सब्सिडी जैसी लाभकारी नीतियों का फायदा मिलेगा। बैठक में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, स्किल डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम पहलुओं पर भी चर्चा हुई। यह बातचीत छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भविष्य में राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री श्री साय से कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान का प्रथम चरणः छत्तीसगढ़ राज्य को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त