रायपुर, 16 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Government aims to provide safe, pure and sustainable drinking water to every rural household: 100% tap connections completed in 6,572 villages, 3.2 million households receive pure tap water / छत्तीसगढ़ हर घर जल ,छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था में बड़ा और ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध और सतत पेयजल उपलब्ध कराना है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक राज्य में लगभग 41.87 लाख घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। मिशन शुरू होने से पहले प्रदेश में केवल करीब 3.19 लाख नल कनेक्शन थे, जबकि पिछले दो वर्षों में इसमें तेज़ी से वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 6,572 गांवों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन पूरे हो चुके हैं। इनमें से 5,564 गांवों को ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित किया गया है, जबकि 4,544 गांवों का विधिवत प्रमाणन भी हो चुका है। बीते दो वर्षों में प्रमाणित गांवों की संख्या में लगभग 750 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही 5,088 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति व्यवस्था का हस्तांतरण किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनमें 47 एनएबीएल मान्यता प्राप्त हैं। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 भी चालू है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। दोषपूर्ण कार्यों पर सख्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का अर्थदंड लगाया गया है और कई ठेके रद्द किए गए हैं। आने वाले समय में शेष बचे नल कनेक्शन और अधूरी योजनाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
