Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के सचिव सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर की गई वर्चुअल समीक्षा बैठक में अगले सप्ताह तक राज्य के सभी जिलों में प्लेट फिटमेंट की संख्या दोगुनी करने को कहा । श्री प्रकाश ने नियमों का उल्लंघन कर बिना फिटमेंट के वाहन मालिकों को प्लेट देने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार नंबर प्लेट वाहन पर दृश्यमान स्थान पर ही फिट होनी चाहिए। बैठक में तहसील स्तर पर स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करने और जनता को जागरूक करने के लिए मीडिया के सहयोग से प्रचार अभियान चलाने की बात भी कही गई। छत्तीसगढ़ में HSRP प्लेट की बैठक में मोबाईल नंबर अपडेट, कैम्प व्यवस्था और निर्धारित शुल्क की समीक्षा हुई। बैठक में सभी जिला परिवहन अधिकारियों और अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। Share This Article Post navigation विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ, 13 लाख किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि के तरीकों को साझा किया जाएगा