Chhattisgarh Hockey LeagueChhattisgarh Hockey League
Share This Article

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया। वहीं, महिला प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से शिकस्त दी।

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

केतन कुशवाहा बने प्लेयर ऑफ द मैच

न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद केतन कुशवाहा ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। राजधानी रॉयल्स के रौशन ने एक गोल किया, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी। केतन को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

महिला मुकाबले में आंचल साहू का कमाल

इंद्रावती टाइग्रेस की कप्तान आंचल साहू ने दो गोल किए। लीना कोरसे और ममतेश्वरी लहरे ने भी एक-एक गोल दागा। महानदी फाल्कन्स की ओर से रिया खलखो ने एकमात्र गोल किया।

1 नवंबर तक चलेगी लीग

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी।

अगले मुकाबले: 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटंस और बैलाडीला बुल्स, जबकि रात 7:30 बजे चक्रधर चैंपियंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी।


Share This Article