the Chhattisgarh Hockey League the Chhattisgarh Hockey League
Share This Article

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच देने के लिए देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग शुरू हो गई है।

रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। दर्शक स्टेडियम में निःशुल्क मैच देख सकेंगे।

छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबला

लीग में चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइगर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स खिताब के लिए भिड़ेंगी।

प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के 18 स्थानीय खिलाड़ी और चार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ. रक्षा निखिल खड़से ने कहा कि सरकार देश के हर घर तक खेलों को पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्वास जताया कि ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ का संदेश पूरे प्रदेश में गूंजेगा।

रोज दो मुकाबले, लाइव प्रसारण

प्रतिदिन शाम 5:30 और 7:30 बजे मैच होंगे। मुकाबलों का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। लीग से प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


Share This Article