3 IAS and 1 IPS
3 IAS and 1 IPS
Share This Article

रायपुर 6 मार्च 2026/ ETrendingIndia / 3 IAS and 1 IPS to retire this year in Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ IAS IPS सेवानिवृत्ति , छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 और भारतीय पुलिस सेवा के 1अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री महादेव कावरे (2008), श्री डोमन सिंह(2009) और श्री भगवान सिंह उइके(2016) सेवानिवृत हो रहे हैं। वर्तमान में श्री कावरे रायपुर संभाग के कमिश्नर हैं तथा उनके पास बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार है। श्री ङोमन सिंह बस्तर संभाग के कमिश्नर हैं और श्री भगवान सिंह उइके , कांकेर के अंतागढ में अतिरिक्त कलेक्टर है.

इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग से श्री गोवर्धन राम ठाकुर (2011) की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया है.