Share This Article

रायपुर 6 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Heavy rain in several districts of Chhattisgarh… warning of thunder, lightning, and strong winds.” छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट , भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने सोमवार सुबह जारी जिला स्तरीय अबकास्ट (Nowcast) में छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा सुकमा सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में नहीं जाने की सलाह दी है।