रायपुर 26 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / The Mining Department of Chhattisgarh is recruiting for various positions; the last date to apply is February 6th./ छत्तीसगढ़ खनिज विभाग भर्ती , संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती वाहन चालक ( नै. दे.), भृत्य, सिपाही, प्रयोगशाला परिचारक, चौकीदार एवं चौकीदार (नै. देय.) जैसे पदों के लिए की जाएगी।
विज्ञापन के अनुसार कुल 39 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 15600 से 62000 रुपये तक का वेतनमान (पद के अनुसार) प्रदान किया जाएगा।
आवेदन केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों से मांगे गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in का अवलोकन कर सकते है.
आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
