Share This Article रायपुर, 22 नवंबर 2026। Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ में जारी पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों पर बनेगी समिति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति मांगों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगी और उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। हड़ताल अवधि की कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार मुख्यमंत्री ने हड़ताल की अवधि के दौरान पटवारियों के खिलाफ हुई कार्यवाहियों के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों और समस्याओं का समाधान संवाद तथा आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। सरकार की ओर से सकारात्मक रुख अपनाए जाने और उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। चर्चा के बाद संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। Share This Article Post navigation प्रदेश में नवजातों की खरीद-फरोख्त और महिलाओं की गुमशुदगी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा