Share This Article रायपुर, 8 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Inflation relief for Chhattisgarh pensioners up 3% / पेंशन महंगाई राहत बढ़ोतरी , छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से संशोधित दरें लागू होंगी।सातवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 55% से बढ़ाकर 58% कर दी गई है, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए यह 252% से बढ़ाकर 257% कर दी गई है। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ी हुई राहत मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर देय होगी। जिन पेंशनरों ने अपनी पेंशन का आंशिक समर्पण (कम्यूटेशन) कराया है, उन्हें भी नियम अनुसार लाभ मिलेगा। Share This Article Post navigation राजनांदगांव शराब दुकान प्रदर्शन: ग्रामीणों ने कहा- दुकान बंद नहीं होनी चाहिए “रायपुर–उरकुरा–मांढर रेलखंड हुआ ऑटोमेटिक सिग्नलिंग : एक साथ कई ट्रेनों का सुगम एवं संरक्षित परिचालन संचालन संभव”