Share This Article

रायपुर 18 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Big gift to pensioners on Diwali, dearness allowance increased / छत्तीसगढ़ पेंशनरों की महंगाई राहत वृद्धि , छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों को दीपावली से पहले खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का आदेश जारी करते हुए पेंशनरों को त्योहारी गिफ्ट दिया है।

वित्त विभाग के अनुसार, सातवें वेतनमान वाले पेंशनरों की महंगाई राहत 53% से बढ़ाकर 55% कर दी गई है, जबकि छठवें वेतनमान वाले पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए यह दर 246% से बढ़ाकर 252% कर दी गई है। यह बढ़ी हुई राहत 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी।

छत्तीसगढ़ पेंशनरों की महंगाई राहत वृद्धि , सरकार के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वृद्ध पेंशनरों को दी जाने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई राहत लागू होगी। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की बैठक और दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष चेतन भारती ने पेंशनरों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने दीपावली के बाद आंदोलन की बात कही थी। सरकार का यह फैसला उसी के बाद आया है, जिसे पेंशनरों के लिए एक राहतभरा कदम माना जा रहा है।