Share This Article

रायपुर, 12 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / Chhattisgarh government announced public holidays for the year 2026, there will be 16 holidays in the year/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक अवकाश 2026 , छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के लिए राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी अधिसूचना (क्र. GENS-1001/86/2025-GAD-5) के अनुसार यह अधिसूचना भारत सरकार, गृह मंत्रालय की 8 जून 1957 की अधिसूचना और परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा-25 के प्रावधानों के तहत जारी की गई है।

ये अवकाश राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और उपक्रमों में लागू होंगे। यह अधिसूचना 6 नवम्बर 2025 को नवा रायपुर अटल नगर से प्रकाशित छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में जारी की गई है।