रायपुर 30 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / Culture Department: Entries invited for State Honors 2025 in Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 2025 , संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त राज्य सम्मान 2025 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।
11 राज्य स्तरीय सम्मान और 1 राष्ट्रीय सम्मान सहित कुल 12 पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। प्रविष्टियाँ 15 सितम्बर 2025 तक डाक से या निर्धारित प्रपत्र में संचालालय, संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर में जमा की जा सकती हैं।
पुरस्कार विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किए जाएंगे।
सम्मान की सूची और उनका कार्य क्षेत्र इस प्रकार है–
- डॉ. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान – हिन्दी साहित्य
- दाऊ मंदराजी सम्मान – लोक नाट्य एवं लोक शिल्प
- चक्रधर सम्मान – शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य
- देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार – लोक नृत्य
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – आंचलिक साहित्य/लोक कविता
- हबीब तनवीर सम्मान – समकालीन रंगकर्म (छत्तीसगढ़ी/हिन्दी/अन्य भाषा नाटक)
- देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – पंथी नृत्य
- लक्ष्मण मस्तूरिया सम्मान – छत्तीसगढ़ी लोक गीत
- खुमान साव सम्मान – छत्तीसगढ़ी लोक संगीत
- किशोर साहू सम्मान – हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय एवं पटकथा निर्माण
- छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय सम्मान – विदेशों में रह रहे अप्रवासी भारतीयों द्वारा सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य और आर्थिक
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन चयनित विभूतियों को “छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2025” में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।