Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ रक्षा एयरोस्पेस निवेश , छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और कृषि आधारित राज्य नहीं रह गया है, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उच्च तकनीकी क्षेत्रों में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाल ही में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की गई। यह कदम राज्य को रणनीतिक औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करेगा और युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा। औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत 50 करोड़ से 500 करोड़ तक निवेश करने वाली इकाइयों को 35% तक सब्सिडी (अधिकतम 300 करोड़) दी जाएगी। साथ ही ब्याज, विद्युत शुल्क, स्टांप ड्यूटी, भूमि उपयोग शुल्क, ईपीएफ और प्रशिक्षण अनुदान सहित अनेक छूटें मिलेंगी। जो कंपनियां स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगी, उन्हें वेतन का 20% तक अनुदान भी मिलेगा। 1000 करोड़ से अधिक निवेश करने या 1000 से अधिक रोजगार सृजित करने वाली इकाइयों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में अनुसंधान पर खर्च का 20% तक अनुदान तथा ड्रोन प्रशिक्षण और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाएं राज्य को आत्मनिर्भर बनाएंगी। मुख्यमंत्री का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को नवाचार, रोजगार और तकनीकी नेतृत्व का आदर्शमॉडल बनाना है, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूती मिलेगी। Share This Article Post navigation श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, लाएं थे राज्य में टॉप मार्क्स रेत खनन में लापरवाही , खनि अधिकारी निलंबित