New startup policy
New startup policy
Share This Article

रायपुर, 05 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: New startup policy approved, 5,000 startups to receive incentives./ छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025 , छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद ने “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025–30” को मंजूरी दे दी है। इस नीति का उद्देश्य राज्य में मजबूत, समावेशी और प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करना है, ताकि नवाचार को बढ़ावा मिले, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और राज्य की आर्थिक प्रगति तेज हो।

2030 तक 5,000 नए स्टार्टअप्स का लक्ष्य

नई नीति के तहत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, बाजार से जोड़ने, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

आर्थिक सहायता और अनुदान

नीति में 100 करोड़ रुपये का स्टार्टअप कैपिटल फंड और 50 करोड़ रुपये का क्रेडिट रिस्क फंड शामिल है। इसके अलावा 10 लाख रुपये तक सीड फंड, ब्याज अनुदान, किराया अनुदान, मशीनरी पर निवेश अनुदान तथा पेटेंट और गुणवत्ता प्रमाणन के लिए सहायता का प्रावधान किया गया है।

विशेष वर्गों को अतिरिक्त प्रोत्साहन

महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजन, सेवानिवृत्त सैनिक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और सार्वजनिक कल्याण से जुड़े स्टार्टअप्स के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

हब-एंड-स्पोक मॉडल से इनक्यूबेशन को बढ़ावा

राज्य में मेगा इनक्यूबेटर्स और जिला स्तर पर स्पोक इनक्यूबेटर्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे हर जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

अमृतकाल @ 2047 का लक्ष्य

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह नीति “अमृतकाल -छत्तीसगढ़ विज़न 2047” के अनुरूप है और छत्तीसगढ़ को नवाचार आधारित उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।