List of Female District Collectors in Chhattisgarh: Women IAS officers at the helm in 12 districts of Chhattisgarh! New postings in 3 districts; view the full list.Chhattisgarh Women Collector List
Share This Article

रायपुर, 19 अगस्त 2026। Chhattisgarh Women Collector List : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के साथ जिलों की कमान संभालने वाली महिला IAS अधिकारियों की संख्या भी बढ़ गई है। 18 अगस्त को जारी तबादला आदेश के बाद अब प्रदेश के 12 जिलों में महिला कलेक्टर पदस्थ हैं। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे जिले भी शामिल हैं, जहां प्रशासनिक और भौगोलिक चुनौतियां काफी अलग हैं।

3 जिलों को मिली नई महिला कलेक्टर

तबादला आदेश के अनुसार जयश्री जैन (IAS 2016) को सक्ती जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वे संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर कार्यरत थीं। वहीं तुलिका प्रजापति (IAS 2016) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हटाकर कबीरधाम (कवर्धा) का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण संचालक के पद पर कार्यरत तनुजा सलाम (IAS 2019) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टर

जिलामहिला कलेक्टर
बेमेतराप्रतिष्ठा ममगई
कोंडागांवनुपूर राशि पन्ना
नारायणपुरनम्रता जैन
सूरजपुररैना जमील
बलरामपुरचंदन संजय त्रिपाठी
कवर्धातुलिका प्रजापति
बालोददिव्या मिश्रा
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरसंतन देवी जांगड़े
सारंगढ़-बिलाईगढ़पद्मिनी भोई साहू
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीतनुजा सलाम
सक्तीजयश्री जैन
कोरियारोक्तिमा यादव

चुनौतीपूर्ण जिलों में भी महिला अधिकारियों पर भरोसा

महिला IAS अधिकारियों को केवल शहरी या अपेक्षाकृत आसान जिलों की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रखा गया है। नारायणपुर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर और MCB जैसे महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण जिलों में भी महिला अधिकारियों को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

खास बात यह है कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लगातार दूसरी बार महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई है। इससे पहले तुलिका प्रजापति इस जिले की कलेक्टर थीं। अब उनकी जगह तनुजा सलाम को जिले की कमान सौंपी गई है।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश

जिलों की कमान महिला IAS अधिकारियों को सौंपे जाने से प्रशासन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश मिलता है। कलेक्टर के तौर पर इन अधिकारियों के पास कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।


Share This Article