Chilfi
Chilfi
Share This Article

रायपुर 9 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / A fair will be held in Chilfi on the 12th, showcasing a confluence of tribal culture, tourism, and a traditional market./ चिल्फी मेला मंडई आयोजन , छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश सीमा जिले कबीरधाम के वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्र की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक अंतिम मेला – मंडई का आयोजन 12 फरवरी को चिल्फी में होगा।

यह मंडई आदिवासी बैगा समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो प्रत्येक वर्ष साप्ताहिक बाजार के दिन वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।

आयोजन के दिन दूर-दराज के गांवों से आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर देवी-देवताओं की पूजा करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

मंडई में पारंपरिक लोक नृत्य, लोक गीत, देवी- देवताओं की झांकियां, हाट-बाजार और ग्रामीण व्यापार आयोजन की पहचान रहेंगी।