Share This Article रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chirayu Yojana brought back the lost smile of innocent Ranjana / चिरायु योजना से इलाज , चिरायु योजना से छत्तीसगढ़ की वनांचल के रहने वाली नन्हीं मासूम बालिका रंजना की खोई मुस्कान लौटा दी है. स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और चिरायु योजना के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की 44 गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसी योजना ने बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम जामगुड़ा की रंजना को नई जिंदगी दी। जन्म से थी कटे होंठ की समस्या रंजना के पिता महेश भारती एक साधारण परिवार से हैं। बेटी के जन्म के साथ ही खुशियों के बीच चिंता भी थी, क्योंकि वह जन्मजात कलेफ्ट लिप (कटे होंठ) से पीड़ित थी। परिवार को डर था कि आर्थिक तंगी के कारण महंगा ऑपरेशन कैसे हो पाएगा। चिरायु दल बना उम्मीद की किरण 19 जून 2025 को चिरायु दल ने आंगनबाड़ी केंद्र में जांच के दौरान रंजना की बीमारी पहचानी और उसे जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र रेफर किया। जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 6 नवंबर 2025 को रायपुर के मेडिसाईन अस्पताल में उसका सफल ऑपरेशन हुआ। पूरी तरह नि:शुल्क इलाज जांच, ऑपरेशन और अस्पताल में भर्ती का पूरा खर्च शासन ने उठाया। इससे परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। अब मुस्कुरा रही है रंजना 13 फरवरी को फॉलो-अप जांच में रंजना पूरी तरह स्वस्थ मिली। बेटी की खिलखिलाती मुस्कान ने परिवार की सारी चिंताएं दूर कर दीं। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ बजट 2026: 1.72 लाख करोड़ का बजट, जानें 10 बड़ी घोषणाएं छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल का तीखा हमला