रायपुर 30 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Central Institute of Equipment Design (CITD) Hyderabad: Admission application process begins in diploma courses / CITD डिप्लोमा प्रवेश 2026 , केंद्रीय उपकरण अभिकल्प संस्थान (CITD) हैदराबाद( भारत सरकार की एमएसएमई मंत्रालय की एक सोसाइटी) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट
https:// tinyurl.com/citddiploma2026
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रमुख पाठ्यक्रम
संस्थान द्वारा निम्न डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं—
टूल, डाई एवं मोल्ड मेकिंग (DTDM)
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (DECE)
ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स इंजीनियरिंग (DARE)
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (DPE)
योग्यता व आयु सीमा
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 22 मई 2026 तक 19 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
पाठ्यक्रम अवधि
सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की अवधि 3 वर्ष है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
प्रवेश परीक्षा (संभावित): 24 मई 2026
परीक्षा केंद्र: हैदराबाद
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.citd.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
