Share This Article रायपुर, 07 जून 2026/ Cleanliness Drive: ‘Mor Kharun, Mor Samman’ Mega Campaign…! 600 sanitation workers cleaned the Kharun River by removing water hyacinth. Cleanliness Drive : रायपुर की जीवनदायिनी खारून नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा सफाई महाअभियान चलाया। ‘मोर खारून मोर सम्मान’ अभियान के तहत महादेवघाट में जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर जलकुंभी हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘मोर खारून मोर सम्मान’ सफाई महाअभियान के तहत आज महादेवघाट में विशाल सफाई श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मिलकर खारून नदी से जलकुंभी हटाने का कार्य किया। महादेवघाट में दिखा जनसैलाब अभियान के दौरान दर्जनों टाटा एस वाहनों में भरकर जलकुंभी को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि खारून नदी रायपुर की जीवनदायिनी है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नदी में कचरा, पॉलीथिन और पूजन सामग्री न डालें तथा सफाई बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खारून नदी की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा ने कहा कि पहली बार इतने व्यापक स्तर पर खारून नदी की सफाई का महाअभियान चलाया जा रहा है और सभी नगरवासियों को इसमें जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए। अभियान में स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्यगण, सभी जोन अध्यक्ष, पार्षद, निगम अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी, वरिष्ठ नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। Share This Article Post navigation Rural Development : छत्तीसगढ़ में जल क्रांति…! मनरेगा से बन रहे 1 लाख जल ढांचे…11 लाख लोगों को रोजगार…पहाड़ियों से खेतों तक हो रहा जल संचयन भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो : पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन