Share This Article रायपुर, 18 अगस्त 2026/ CM Camp Office Bagiya: आर्थिक तंगी के कारण वर्षों से इलाज के लिए परेशान 21 वर्षीय अविनाश नायक के जीवन में अब नई उम्मीद लौटी है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार और ऑपरेशन कराया गया। अविनाश को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। उम्र बढ़ने के साथ परेशानी बढ़ती गई और उन्हें चलने-फिरने सहित रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होने लगी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते बड़े अस्पताल में इलाज कराना संभव नहीं था। इलाज की उम्मीद लेकर अविनाश ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अपनी समस्या बताकर सहायता मांगी। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की और उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया। डीकेएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका सफल ऑपरेशन किया गया। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अविनाश मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अब वे पहले की तुलना में आसानी से चल-फिर पा रहे हैं और अपने दैनिक कार्य भी कर पा रहे हैं। अविनाश ने भावुक होकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मिली मदद ने उनकी जिंदगी बदल दी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से उन्हें राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने भी अविनाश के स्वस्थ होने पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। Share This Article Post navigation औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार नवा रायपुर : टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक… सोलर प्लांट में गोलियां चलाकर मचाया आतंक, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार