CM Helpline 1076 complaintCM Helpline 1076 complaint
Share This Article

रायपुर, 11 जून 2026/ ETrendingIndia / “Major action following CM Helpline 1076 complaint: Illegal stockpile of 90 tractor loads of sand and three vehicles seized.” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त शिकायतों पर रायपुर जिले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में रेत के अवैध कारोबार एवं शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं उप संचालक खनिज श्री राजेश मालवे के मार्गदर्शन में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग विकासखंड के समोदा, कुरूद, मोहमेला तथा कुटेला क्षेत्रों में जांच की।

सुशासन तिहार 2026 के दौरान ग्राम कुटेला में तालाब क्षेत्र में रेत पाटने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी।

मौके पर जांच के दौरान ग्राम कुटेला-चिखली मुख्य मार्ग के किनारे स्थित शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब क्षेत्र में बिना अनुमति के 90 ट्रैक्टर एवं 80 हाईवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त अवैध रेत भंडारण को जप्त किया गया। साथ ही अवैध भंडारण स्थल तक पहुंचने वाले रैंप मार्ग को जेसीबी मशीन से काटकर बंद कर दिया गया, जिससे अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

प्रशासन ने अवैध भंडारण करने वाले संबंधित व्यक्ति को जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया है। वहीं रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण में संलग्न तीन वाहनों को भी जब्त कर आरंग थाना के सुपुर्द किया गया है।

कार्रवाई दल में सहायक खनिज अधिकारी श्री उमेश भार्गव, नायब तहसीलदार श्री गजानंद सिदार सहित खनिज एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Share This Article