छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025
Share This Article

रायपुर, 06 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Chief Minister pays courtesy call on Vice President Shri C.P. Radhakrishnan, will participate in Chhattisgarh State Festival / छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में उपराष्ट्रपति शामिल , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 . मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

उपराष्ट्रपति ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।