Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कोलंबिया में 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सरकार ने संवैधानिक आर्थिक आपातकाल घोषित किया है। राष्ट्रपति अबेलार्दो डे ला एस्प्रिएला ने राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए विशेष कोष बनाने की घोषणा की है। भूकंप में अब तक 265 लोगों की मौत, 3,494 लोग घायल और 496 लोग लापता बताए गए हैं। 53 हजार से ज्यादा मकान प्रभावित भूकंप से 53,526 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 140 इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। इसके अलावा 1,819 स्कूल-कॉलेज, 631 सामुदायिक केंद्र और 179 स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। सड़क-पुल और एयरपोर्ट भी क्षतिग्रस्त एक पैदल पुल पूरी तरह नष्ट हो गया है। वहीं 20 राजमार्ग पुल और 203 सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। 44 जलापूर्ति प्रणालियों और पांच हवाई अड्डों को भी नुकसान पहुंचा है। चार देशों से आएगी रेस्क्यू टीम राहत और बचाव अभियान मजबूत करने के लिए अमेरिका, इजरायल, इक्वाडोर और अल साल्वाडोर से विशेष खोज एवं बचाव दल बुलाए जा रहे हैं। फिलहाल कोलंबिया में 23 मान्यता प्राप्त बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके 10 अगस्त की सुबह चोको प्रांत में केंद्रित 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके कोलंबिया के बड़े हिस्से के साथ पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए थे। सरकार का फोकस अब प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण को तेज करने पर है। Share This Article Post navigation इबोला का कहर बढ़ा…! WHO ने दी अब तक के सबसे घातक प्रकोप की चेतावनी… Trump’s Press Secretary resign : कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी पद, परिवार को देंगी समय…