Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026
Share This Article

रायपुर, 11 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Commonwealth Games 2026: The mega sporting event will begin in Glasgow on July 23rd… 124 Indian athletes will showcase their strength. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन होगा। इस बार भारत की ओर से 124 खिलाड़ी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

भारतीय दल में सामान्य (एबल-बॉडी) और पैरा दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल

प्रतियोगिताएं ग्लासगो और उसके आसपास के चार प्रमुख खेल स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। भारतीय दल में सामान्य (एबल-बॉडी) और पैरा दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और तैराकी सहित आठ खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

वहीं, भारत के पैरा खिलाड़ी पैरा एथलेटिक्स, 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ग्लासगो 2026 का आयोजन अपेक्षाकृत छोटे लेकिन आधुनिक प्रारूप में किया जा रहा है। इसमें सीमित खेलों को शामिल किया गया है, ताकि आयोजन को अधिक टिकाऊ और किफायती बनाया जा सके।

इसके बावजूद भारत को कई स्पर्धाओं में पदक की मजबूत उम्मीद है, खासकर मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स और पैरा खेलों में।

भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें अब इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां देश के खिलाड़ी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेंगे।