Coriander Farming: Ratiram's Life Blossoms
Coriander Farming
Share This Article

रायपुर 31 मई 2026/ Coriander Farming: Ratiram’s Life Blossoms

Coriander Farming : महासमुंद जिले के ग्राम अछरीडीह के किसान रतिराम पटेल ने पारंपरिक धान खेती के बजाय धनिया की खेती अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।

पहले उन्हें धान की खेती से सीमित लाभ मिलता था, लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मसाला क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़कर वर्ष 2025-26 में 0.87 हेक्टेयर क्षेत्र में धनिया की खेती की।

योजना के तहत उन्हें 17,400 रुपये का अनुदान मिला। रतिराम ने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे लागत कम हुई और उत्पादन बढ़ा।

पहले जहां उन्हें इस खेती से 17 हजार रुपये की लाभ आय हुई थी वहीं अब इन्हीं खेतों से 35 क्विंटल प्रति एकड़ धनिया का उत्पादन प्राप्त हुआ और करीब 50 हजार रुपये का लाभ हुआ।

रतिराम की इस सफलता से गांव के अन्य किसान भी उद्यानिकी फसलों और आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।