Share This Article

रायपुर, 14 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Huge relief to consumers on outstanding electricity bills: CSPDCL’s ‘Solution Scheme 2026’ implemented / CSPDCL समाधान योजना 2026 , छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में ‘समाधान योजना 2026’ लागू करने का आदेश जारी किया है।

कंपनी के संचालक मंडल के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के घरेलू, बीपीएल तथा कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया राशि के भुगतान में मूल राशि और अधिभार पर विशेष छूट दी जाएगी।

यह योजना 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिलों पर लागू होगी और उपभोक्ताओं को आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है।

निष्क्रिय उपभोक्ताओं को विशेष छूट

31 मार्च 2023 से पहले निष्क्रिय उपभोक्ताओं के लिए योजना के तहत निम्न छूट दी जाएगी—

बीपीएल उपभोक्ता : मूल राशि में 75% छूट और अधिभार में 100% छूट

घरेलू उपभोक्ता: मूल राशि में 50% छूट और अधिभार में 100% छूट

कृषि (स्थायी व अस्थायी) : मूल राशि में 50% छूट और अधिभार में 100% छूट

सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए राहत

सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को बकाया अवधि के आधार पर छूट दी जाएगी—

5 वर्ष से अधिक बकाया : मूल राशि में 75% छूट, अधिभार में 100% छूट

1 से 5 वर्ष तक बकाया : मूल राशि में 50% छूट, अधिभार में 100% छूट

घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भुगतान विकल्प

सक्रिय अस्थायी घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भुगतान के विकल्प—

एकमुश्त भुगतान : मूल राशि में 10% छूट, अधिभार में 100% छूट

तीन किस्तों में भुगतान : मूल राशि में 5% छूट, अधिभार में 100% छूट

छह किस्तों में भुगतान : मूल राशि में छूट नहीं, अधिभार में 100% छूट

योजना की अवधि

यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

उद्देश्य :

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बकाया बिजली बिलों की वसूली बढ़ाना तथा उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है।

CSPDCL कार्यालय से ली जा सकती है जानकारी

इस संबंध में अधिक जानकारी एवं योजना से लाभ उठाने के लिए विद्युत विभाग के CSPDCL कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है तथा आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं.

गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में समाधान शिविर

समाधान योजना के तहत आज
राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा। कोई भी उपभोक्ता आकर अपने बकाया बिजली के बिल संबंधी शिकायतों का समाधान कर सकता है और विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही छूट का फायदा उठा सकता है.