Dak Adalat
Dak Adalat
Share This Article

रायपुर 17 जून 2026/ ETrendingIndia / ‘Dak Adalat’ to be held in Raipur on June 29: Complaints can be registered until June 24. डाक सेवाओं से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर द्वारा 29 जून 2026 को परिमंडल स्तरीय ‘डाक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा।

यह डाक अदालत सोमवार को शाम 4 बजे रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) भवन की द्वितीय मंजिल में आयोजित होगी।

डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाओं, लघु बचत योजनाओं, आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट), बचत बैंक खातों, बचत पत्रों, रजिस्ट्री, मूल्य देय पार्सल (वैल्यू पेयेबल पार्सल), एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर, डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय ने डाक उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनकी कोई शिकायत लंबित है तो वे उसका पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप में 24 जून 2026 को दोपहर 2 बजे तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर के कार्यालय में प्रस्तुत करें।

निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

डाक विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रत्यक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि डाक सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।