रायपुर 5 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / The Postal Department is conducting a massive recruitment drive for 28,740 positions. Selection will be based on merit scores from the 10th grade. Applications are invited until February 14th./ डाक विभाग GDS भर्ती 2026 , भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत देश के 23 डाक सर्किलों में कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती में ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्ट मास्टर और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर के पद शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 फरवरी तक indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
