Satguru Kabir Sant Samagam
Satguru Kabir Sant Samagam
Share This Article

रायपुर, 2 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Satguru Kabir Sant Samagam held in Damakheda; Chief Minister announces Rs. 75 lakh grant./ दामाखेड़ा कबीर संत समागम , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब और पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन पर गहरा प्रभाव है, इसी कारण प्रदेश की धरती शांति प्रिय रही है। उन्होंने कहा कि दामाखेड़ा का संत समागम हर वर्ष और अधिक भव्य हो रहा है, जो लोगों की बढ़ती आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दामाखेड़ा को कबीर धर्मनगर नाम देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। समारोह में देश-विदेश से आए कबीरपंथी संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दामाखेड़ा छत्तीसगढ़ में कबीरपंथियों का सबसे बड़ा आस्था केंद्र माना जाता है। दुनिया भर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि कबीरपंथ के 12वें गुरु, गुरु अगरदास स्वामी ने यहां कबीर मठ की स्थापना की थी। कबीर की समाधि के पास कबीर कुटिया और भवन का निर्माण किया गया है। हर वर्ष यहां संत समागम मेला लगता है.