Share This Article दंतेवाड़ा, 07 अक्टूबर 2026। Dantewada Naxal Operation : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। बारसूर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम को AK-47, इंसास रायफल, BGL लांचर समेत बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामग्री मिली है। गुप्त सूचना के बाद शुरू हुआ अभियान पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर की। सुबह सर्चिंग में मिला हथियारों का डंप 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोहकाबेड़ा और बुरदूम के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को संदिग्ध डंप दिखाई दिया। जांच और तलाशी के दौरान यहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई हथियार सामग्री, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए। AK-47, इंसास और BGL लांचर जब्त बरामद सामग्री में एक AK-47 रायफल, एक इंसास रायफल, एक BGL लांचर, एक 315 बोर बंदूक और छह भरमार बंदूक शामिल हैं। इसके अलावा नौ BGL सेल, बड़ी संख्या में कारतूस और इंसास मैग्जीन भी जब्त की गई हैं। बम, कॉडेक्स वायर और वॉकी-टॉकी भी बरामद सर्चिंग टीम को दो टीफिन बम, आठ कूकर बम और दो तीर बम मिले। इसके साथ करीब 20 मीटर कॉडेक्स वायर, 20 वॉकी-टॉकी सेट, नक्सली वर्दी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विस्फोटक एवं अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्गम इलाकों में सर्चिंग जारी दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक जंगल और पहाड़ी इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियारों एवं अन्य सामग्री के डंप की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। Share This Article Post navigation कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ओलम्पिक 2026 में अधिकाधिक सहभागिता हेतु दिया व्यापक पंजीयन पर जोर Dongargarh Navratri 2026 : मां बम्लेश्वरी के भक्तों को रेलवे की बड़ी राहत, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव