Share This Article रायपुर, 22 सितंबर 2026/ ETrendingIndia / समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रतिवर्ष ‘दानवीर भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण कार्यालय, रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना प्रस्ताव 30 सितंबर 2026 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय, रायपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्ताव के साथ निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी आवेदन प्रारूप में व्यक्ति/संस्था की श्रेणी, परिचय, छत्तीसगढ़ का निवासी/कार्यरत होने की स्थिति, दानशीलता एवं राष्ट्रीय क्षेत्र में किए गए कार्य, राज्य एवं समाज के हित में किए गए कार्य, अन्य प्राप्त पुरस्कारों का विवरण तथा संबंधित कार्यों के प्रमाण आदि की जानकारी मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4919323 पर संपर्क किया जा सकता है। Share This Article Post navigation विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था … कलेक्टर-एसपी ने विश्वविद्यालयों की बैठक ली अभनपुर में 690 मीटर गौरव पथ बना नई लाइफलाइन…20 हजार लोगों को राहत