Share This Article

रायपुर 5 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Rain wreaks havoc in Darjeeling: Dudia Iron Bridge collapses, seven dead, several injured; landslides wreak havoc in Mirik and Sukhia areas / दार्जिलिंग बारिश हादसा , उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक इलाके में ददिया आयरन ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

भारी वर्षा के चलते मिरिक और सुखिया इलाकों में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिससे कई घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर मलबा और पेड़ों के गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित है।

दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के कई हिस्सों का संपर्क टूट गया है, जिससे राहत कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।

दार्जिलिंग जिला पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौसम विभाग ने क्षेत्र में लगातार बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मिरिक की शांत वादियां इस प्राकृतिक आपदा से दहशत में हैं, जहां कभी पर्यटकों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।