Share This Article रायपुर, 18 जून 2026/ De-Addiction Centres: Alcohol de-addiction campaign intensifies in Chhattisgarh…! New de-addiction centres to open in 5 districts… Scope of ‘Bharat Mata Vahini’ to expand. De-Addiction Centres : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान (भारत माता वाहिनी योजना) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज मंत्रालय में समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में शराब व्यसन मुक्ति अभियान की प्रगति, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास, नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन तथा भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक विकासखण्ड की एक हजार से अधिक जनसंख्या वाली नवीन ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के गठन एवं विस्तार संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे नशामुक्ति अभियान को ग्रामीण स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। समिति ने नशापीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए संचालित 15 बिस्तरों वाले एकीकृत पुनर्वास केन्द्रों की क्षमता 15 से बढ़ाकर 50 बिस्तर करने का सुझाव दिया । यह भी निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में ऐसे केन्द्र संचालित नहीं हैं, वहां उनकी स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत राज्य के 5 जिलों में नए नशामुक्ति केन्द्र खोले जाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। 5 नये नशामुक्ति केंद्र मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सुकमा, बेमेतरा, कोरबा जिलों में खोले जायेंगे। नशामुक्ति केन्द्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा एवं बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। Share This Article Post navigation Anti Drug Campaign : छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा जनअभियान शुरू…! प्रमुख सचिव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ Hypertension Month 2026 : ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ नारायणपुर की जंग…! एक महीने के अभियान ने जगाई पूरे प्रदेश में अलख