रायपुर 25 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Strange case in Dehradun: FIR filed against uncle and aunt over kittens; niece claims they were put in a box and left somewhere/ देहरादून बिल्ली विवाद FIR , देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बिल्लियों के बच्चों को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजी ने अपने ही चाचा-चाची और तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।
शिकायतकर्ता रश्मि धीमान का आरोप है कि वह कुछ दिन से एक आवारा बिल्ली और उसके बच्चों की देखभाल कर रही थी। लेकिन उनके चाचा उमेश धीमान, चाची सुमन धीमान और उनके तीन बेटे—शुभम, विशाल और सश्रम—ने उन बिल्ली के बच्चों को स्कूटी की डिग्गी में डालकर कहीं छोड़ दिया।
जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो परिवार के सदस्यों ने उसे धमकाने और जान से मारने तक की बात कही।
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रश्मि की तहरीर पर पशु क्रूरता और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। यह अनोखा मामला देहरादून में चर्चा का विषय बना हुआ है।
