Share This Article

रायपुर 22 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Delhi’s pollution levels rise after Diwali, with GRAP-2 implemented; air quality in many areas reaches ‘severe’ levels / दिल्ली दिवाली प्रदूषण 2025 , दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद राजधानी में लोगों ने पटाखे जलाए, जिससे प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ गया। रातभर चली आतिशबाज़ी के बाद हवा में धुआं और धूल घुल गई, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण को लागू कर दिया है। इसके तहत निर्माण कार्यों, डीज़ल जनरेटरों और गाड़ियों पर सख्ती की जाएगी।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज की गई, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। 38 में से 34 निगरानी केंद्र ‘रेड ज़ोन’ में रहे, जबकि पंजाबी बाग और वज़ीरपुर जैसे इलाकों में हवा ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों में भी हवा की स्थिति खराब हुई है। देहरादून में AQI 218 और नैनीताल में 164 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धुंध और धुएं की परत देखी गई, जबकि बिहार में मौसम साफ है लेकिन सर्दी ने दस्तक दे दी है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने, मास्क पहनने और घर के भीतर वायु शुद्धक (air purifier) के इस्तेमाल की सलाह दी है।